रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महंगापुर में कार्यरत शिक्षक सुनील राज को NCC में सेकंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। बीते बुधवार को 26 उत्तरप्रदेश बटालियन NCC के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल चित्र सेन सिंह एवं एसएम सुरेंद्र सिंह द्वारा उन्हें सितारा लगाकर शुभकामनाओं के साथ प्रमोशन दिया गया।
प्रशासन में एक नया अध्याय, तीन महिला अफसरों के नेतृत्व में यूपी का सबसे बड़ा जिला।।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सरबजीत सिंह एवं प्रधानाचार्या संगीता जायसवाल ने भी सुनील राज को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी।
ज्ञात हो कि निघासन क्षेत्र के गांव बरोठा निवासी सुनील राज बीते माह ओटीएस महाराष्ट्र में आयोजित दो माह का विशेष ट्रेनिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लौटे थे। ट्रेनिंग पूरी होने के लगभग 5 महीने बाद उन्हें सेकंड ऑफिसर पद हेतु चयनित कर सितारा लगाकर सम्मानित किया गया।
एक ऐसा शिव मंदिर जहां शिवलिंग को मामूली पत्थर समझकर बंजारों ने कूटी थी मूंज।।























