लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ऑफिस में काम कर रहे भाजपा नेता से दबंगों ने की अभद्रता व मारपीट, जान से मारने की दी धमकी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, February 4, 2026 8:42 PM

Google News
Follow Us

बम्हनपुर खीरी। कुछ दबंगों द्वारा एक भाजपा नेता व महावीर कांट्रेक्टर एवं सिद्धार्थ ड्रोन सर्विस एंड फोटोग्राफी का ऑफिस चलाने वाले व्यक्ति से अभद्रता व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।भुक्तभोगी ने मझगईं पुलिस से पूरे मामले की शिकायत करते हुऐ दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मझगईं थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छेदुई पतिया निवासी सुनील कुमार पुत्र महावीर प्रसाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं और गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के पास उनका महावीर कांट्रेक्टर व सिद्धार्थ ड्रोन सर्विस एंड फोटोग्राफी का ऑफिस है।उनका आरोप है कि गत 31 जनवरी वह अपने ऑफिस में कार्य कर रहे थे। तभी ग्राम मोती पुरवा मजरा छेदुई पतिया निवासी विपक्षी कमलेश पुत्र प्रेमी लाल शाम लगभग पौने पांच बजे शराब के नशे में धुत होकर आए और उनकी कुर्सी पर बैठ गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। समझाने पर वह गालियाँ और जान से मारने की धमकी देता हुआ वहाँ से चला गया। थोड़ी देर बाद पुनः वह अपने चाचा राधेश्याम व भाई अनिल कुमार के साथ प्लेटिना मोटरसाइकिल से आया और तीनों लोग मिलकर उन्हें ऑफिस से बाहर खींचने लगे। इसी बीच कमलेश ने उन पर ईंट से प्रहार कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद तीनों धमकी देते हुए भाग गए और यह भी कह गए कि मेरे घर के सामने से निकलोगे तो जान से मार देंगे।पीड़ित का आरोप है कि यह लोग बहुत ही हेकड़ व झगड़ालू किस्म के हैं। पीड़ित ने मझगईं पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment