लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार की रात आठ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर का इधर से उधर किया गया। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में काफी समय से प्रतीक्षारत चल रहे आईएएस समीर वर्मा व प्रभु नारायण सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आजम खान से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया सामने!!
इन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
- श्रीमती सेल्वा कुमारी जे., सचिव, नियोजन विभाग, उ०प्र० शासन तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश एवं सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया।
- श्री समीर वर्मा, आई०ए०एस०, प्रतीक्षारत को सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश बनाया गया।
- श्री प्रभु नारायण सिंह, आई०ए०एस०, प्रतीक्षारत को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया।
- श्री मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रव वक्फ बोर्ड बनाया गया।
- श्री आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया।
- श्री सुधीर कुमार, नगर आयुक्त, कानपुर नगर को विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर महानिरीक्षक, निबंधन, उत्त प्रदेश बनाया गया।
- श्री अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली को नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया।
- श्रीमती अंजुलता, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली बनाया गया।
इस गांव में आज भी घंटा बजाकर बताया जाता है समय, घंटे की गूंज आसपास के कई गांवों में गूंजती है!!









