लखनऊ। यूपी में राजनीति से जुड़ी बड़ी हलचल जल्द ही देखने को मिल सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से एक के बाद एक अहम मुलाकातें करने जा रहे हैं। इन बैठकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मिलती है कई फ्री सेवाएं, इन फ्री सेवाओं के बारे आप भी जान लें।।
सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ की पीएम नरेंद्र मोदी से शाम 5 बजे मुलाकात तय है। इसके तुरंत बाद शाम 6 बजे वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करेंगे। रात 7:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनकी बातचीत प्रस्तावित है। इन बैठकों को महज शिष्टाचार नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चाएं हैं कि यूपी में संभावित कैबिनेट विस्तार, संगठन में फेरबदल और 2027 की तैयारी जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हो सकता है।
Oppo के इस फोन ने मचाया धमाल, शानदार कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन।
विधान परिषद चुनाव, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत स्तर पर पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी समीक्षा की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राज्य में बदले सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक बदलावों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से इन बैठकों के एजेंडे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इनका खासा महत्व मान रहे हैं।
बेरोजगारी के दर्द पर धंधा, निघासन में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री बेनकाब।। VIDEO









