लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

अवैध गन्ना खरीद पर बड़ी कार्रवाई, तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित।।

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं गन्ना किसानों के व्यापक हितों के दृष्टिगत मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी के मार्गदर्शन में अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी द्वारा जीरो टॉलरेन्स की नीति का अनुशरण करते हुए पेराई सत्र 2025-26 में अब तक कुल 2136 गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण तथा 02 अवैध गन्ना खरीद मामलें में एफआईआर दर्ज करायी गयी हैं तथा 08 गम्भीर मामलों व 120 सामान्य अनियमितताएं पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए गन्ना आयुक्त द्वारा बताया गया कि अवैध गन्ना खरीद फरोख्त में चीनी मिल करीमगंज रामपुर व अन्य के विरूद्ध तथा सहकारी गन्ना विकास समिति बीसपुर क्षेत्र में अवैध गन्ना खरीद के लिए दो व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है तथा रू.49816.00 मूल्य का गन्ना भी जब्त किया गया है। चीनी मिल गेट एवं वाहय क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान 08 गम्भीर प्रकरणों पर नोटिस तथा 08 तौल लिपिकों के लाइसेन्स भी निलम्बित किये गये हैं।
आयुक्त द्वारा यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि शासन के निर्देशानुसार गन्ना कृषकों के हितों के विरूद्ध कार्य करने पर जीरो टॉलरेन्स की नीति का अनुसरण किया जा रहा है यदि किसी भी कार्मिक/अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि वह दूसरों के लिए भी एक उदाहरण बन सके।