निघासन खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के सिधौना गांव स्थित फुटहा फार्म में बुधवार शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब एक तेंदुए ने घर के भीतर खेल रही सात वर्षीय मासूम को पल भर में अपना शिकार बना लिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकला। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
बताया जाता है कि जोगा सिंह की पुत्री सिमरन शाम करीब सात बजे घर के अंदर थी। तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और परिजनों की मौजूदगी में ही बच्ची पर हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर परिजन और ग्रामीण तेंदुए के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वह दूर निकल चुका था। काफी तलाश के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर गेहूं और मसूर के खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव निगम व सीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचे।
ढखेरवा में भीषण हादसा: ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत।।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भय और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी। इससे पहले भी वह पालतू पशुओं को निशाना बना चुका है, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की टीम देर से पहुंची, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेंजर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से ही दो पिंजरे लगाए गए है और वन विभाग की टीम निगरानी भी कर रही है साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें।
नारेबाजी के साथ सड़कों पर उतरा बजरंग दल, कार्रवाई न होने पर नाराजगी।





























