लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की बड़ी वारदात नाकाम, पीछा कर दो चोरों को दबोचा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, March 10, 2026 12:34 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की एक वारदात नाकाम हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया और चोरी की गई भैंसों को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना निघासन की झंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम शंकरी गौढ़ी मजरा मुड़ाबुजुर्ग निवासी मुल्लू पुत्र पूजन की दो भैंसें सोमवार की रात लगभग 12 बजे अज्ञात चोर खोलकर ले गए। कुछ देर बाद जब मुल्लू घर के बाहर पशुओं को देखने पहुंचे तो दो भैंसें गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और भैंसों के पदचिह्नों के आधार पर उनका पीछा किया। साथ ही उन्होंने आसपास के गांवों में भी फोन कर सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और बड़ी संख्या में लोग खोजबीन में जुट गए। पदचिह्नों का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने बिनौरा फार्म के जंगल में दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों भैंसें भी बरामद कर ली गईं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बसीर अली पुत्र कुर्बान अली और सलमान अली पुत्र नबीदुल्ला निवासी सोठियाना के रूप में हुई है। उनके पास से एक मोटरसाइकिल (UP 31 AK 3765) भी बरामद हुई साथ ही एक झोले से दो नाथ, दो सूजा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
घटना की सूचना पर पहुंचे झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चोरों के पकड़े जाने की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता

मंगलवार की सुबह भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय ग्रामीणों के साथ झंडी चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज से पकड़े गए आरोपियों के माध्यम से पूरे गिरोह का खुलासा करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पूर्व सरपतहा गांव के निवासी ओमप्रकाश की भी दो भैंसों को चोरों ने खोल लिया था जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चला। पकड़े गए आरोपियों से इस राज से भी पर्दा उठ सकता है। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने पूरा भरोसा दिलाया है कि जांच कर इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय के साथ ग्राम प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रधान रमेश लोधी व राहुल निषाद भी मौजूद रहे।

अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित, चंद्रकेश मिश्रा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment