रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी:- वो कहते है की हर किस्से की शुरुआत सुनी अनसुनी कहानियों से होती है। कानों में पड़े दिल को छूते अल्फाजों से होती है। सुनी तो मैने भी थी जनपद लखीमपुर खीरी के दो विधायकों की कहानी जिनका लगाव सीधे जनता से है और ये विधायक जनता के हर सुख और दुख में शामिल होते है। इन दो विधायकों के बारे में चलिए आपको भी बताते है।
जनपद लखीमपुर खीरी की एक विधानसभा है गोला जहां से पांच बार जनता ने स्व० विधायक अरविंद गिरि को अपना विधायक चुना था। अरविंद गिरि जिले के सबसे कद्दावर नेता थे और ये अपने कार्यकर्ताओं के लिए मर मिटने को भी तैयार रहते थे। ये जनता को ही अपना परिवार मानते थे और हर मुश्किल की घड़ी में उनके साथ खड़े रहते थे। यही कारण है की जनता ने उन्हें पांच बार विधायक चुना लेकिन विधायक अरविंद गिरि के आकस्मिक निधन के बाद गोला विधानसभा में उपचुनाव हुआ और भाजपा ने उनके बेटे अमन गिरि को मैदान में उतारा। इस उपचुनाव में भी जनता ने भरपूर प्यार लुटाया और स्व० विधायक के बेटे अमन गिरि को अपना विधायक चुना। पिता के कदमों पर चलकर उनका बेटा विधायक अमन गिरि भी जनता के हर सुख दुख में शामिल होता है। विधायक अमन गिरि यूपी के सबसे युवा विधायक है।
फैमली आईडी कार्ड के लिए आखिर सरकार क्यों दे रही जोर? इसके फायदे जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
अब बात करते है लखीमपुर खीरी की विधानसभा पलिया की जहां से तीन बार के विधायक रोमी साहनी हमेशा सोशल मीडिया से लगाकर प्रिंट मीडिया पर छाए रहते है। विधायक रोमी साहनी अपनी विधानसभा क्षेत्र के कई गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा अपने ऊपर उठा रखा है और यही नहीं इन्होंने कई गरीबों का इलाज भी स्वयं कराया। बात यही पर खत्म नहीं होती विधायक रोमी साहनी हर उस घर में पहुंचते है जो जरूरतमंद है और उनकी हर संभव मदद भी करते है। सोशल मीडिया पर हमने कई वीडियो देखें होंगे। जिसमे विधायक रोमी साहनी जनता के हितों के लिए बात करते है। इनका जनता से इतना ज्यादा लगाव है की जनपद वासी ने गरीबों का मसीहा भी कहते है।
खेती किसानी:- अब सिर्फ ऐसे लोगों को ही मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ, करना होगा ये जरूरी कार्य।।
कुछ विधायक ऐसे भी है:-
कुछ विधानसभा के लोगों ने बड़े गुस्से में बताया की हमारी विधानसभा के विधायक जी तो न जनता तक पहुंचते है और न ही कभी जनता का हालचाल लेते है। यहां तक उन्हे फोन उठाना भी बड़ा बोझ लगता है। वो क्षेत्र में तब ही देखे जाते है जब किसी सड़क या पुलिया का शिलान्यास हो या फिर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मीटिंग। उन्होंने ये भी बताया की जब चुनाव नजदीक आता है वैसे वैसे विधायक जी क्षेत्र में इधर उधर भ्रमण करते दिखने लगते है। ऐसे विधायकों के लिए सिर्फ यही कहना है की जनता से तुम हो तुमसे जनता नही।
बीच चौराहे पर महिला की वेशभूषा में वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने लताड़ा।।
























