रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। झंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में रविवार की दोपहर दो बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर केले के खेत में एक मासूम बच्चे का क्षतविक्षत शव मिला। शव की पहचान शुक्रवार से लापता दस वर्षीय गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना पुत्र मदारू निवासी पचपेड़ी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चलें कि शुक्रवार की दोपहर मृतक गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना गांव में बीडी पी रहा था तभी गांव के निवासी इकबाल ने उसे बीडी पीते हुए देख लिया और उसकी शिकायत उसके पिता से कर दी। नाराज पिता ने उसे घर बुलाया और उसे डांटने की बात कही जिससे डर के चलते दोपहर करीब 12:30 बजे मृतक मुन्ना घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिससे पुलिस और परिजन बालक की तलाश में जुटे हुए थे।
आखिर कौन है विधायक बृजभूषण राजपूत? जिन्होंने जलशक्ति मंत्री के काफिले को रोककर सुर्खियां बटोरी।।
रविवार की दोपहर गांव के समीप केले के खेत में शौच करने गई एक महिला ने बच्चे का शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश तिवारी और झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश तिवारी ने बताया कि शव अधखाया अवस्था में मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों के हमले से बच्चे की जान गई है बाकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
VIVO का यह फोन अपने आकर्षक LOOK को लेकर लोगों को बना रहा दीवाना, शानदार फीचर्स और कीमत बेहद कम!!




























