लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में दिनदहाड़े खूनी हमला, नशे में धुत युवक ने बगौड़ी से किया जानलेवा वार!! गिरफ्तार

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, January 9, 2026 4:23 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। कोतवाली निघासन क्षेत्र के ढखेरवा रोड स्थित गोपाल जी लॉन के पास बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नशे में धुत एक युवक ने गन्ना काटने वाली धारदार बगौड़ी से एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।
जानकारी के अनुसार, हमले में रामकरन पुत्र भाईलाल निवासी पारागीपुरवा, थाना निघासन गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में पड़े घायल को देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस से सीएचसी निघासन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामसेवक गौतम को मिला आइपीएस सलेक्शन ग्रेड।।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश पुत्र रामखिलावन निवासी थाना पढ़ुआ को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था और उसने अचानक हमला किया। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नशे में पूरी तरह से धुत हे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले को लेकर सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई है।

वरिष्ठ आईपीएस आशुतोष कुमार और आरके भारद्वाज सहित 20 वरिष्ठ आईपीएस ट्रांसफर।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment