लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

3.20 लाख हेक्टेयर में गन्ना बुवाई का लक्ष्य निर्धारित, किसानों को उपलब्ध होगा प्रमाणित बीज।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, November 9, 2025 9:31 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उ.प्र. ने बताया कि शरदकालीन बुवाई वर्ष 2025-26 हेतु 64,856 कुन्तल अभिजनक बीज गन्ना (ब्रीडर शीड) का प्रजातिवार गन्ना उत्पादक जिलों को आवंटन कर दिया गया है तथा विभाग के परिक्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। प्रदेश में शरदकाल में कुल 3.20 लाख है. गन्ना बुवाई का लक्ष्य आवंटित किया गया है।

बढ़ते नशीले पदार्थों के सेवन से खतरे में नजर आ रहा युवाओं का भविष्य।।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के अधीन शोध परिक्षेत्रों, निजी/सहकारी चीनी मिल फार्मों पर उत्पादित अभिजनक गन्ना बीज शरदकालीन बुवाई वर्ष 2025-26 हेतु आवंटित्त कर आधार गन्ना बीज का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि शरदकालीन बुवाई हेतु सहारनपुर परिक्षेत्र को 5147 कु.. मेरत परिक्षेत्र को 5751 कु.. मुरादाबाद परिक्षेत्र को 8319 कु.. बरेली परिक्षेत्र को 11579 कु.. लखनऊ परिक्षेत्र को 16652 कु. अयोध्या परिक्षेत्र को 1892 कु., देवीपाटन परिक्षेत्र को 5925 कु.. गोरखपुर परिक्षेत्र को 5053 कु. एवं देवरिया परिक्षेत्र को 4538 कु. अभिजनक बीज गन्ना का आवंटन किया गया है। प्रदेश के सभी गन्ना किसान अपने जिले के जिला गन्ना अधिकारी एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से सम्पर्क कर आवश्यकता अनुसार बीज प्राप्त कर सकते हैं।

योगी सरकार की पहल से गन्ना मिलें हुई सक्रिय, किसानों को गेहूं बुवाई में मिलेगी राहत।।

इसी प्रकार नवीन गन्ना किस्मों के सिंगल बड विधि से बुवाई कर आगामी वर्षों के बीज गन्ना की अधिक एवं त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये सहारनपुर परिक्षेत्र को गन्ना किस्म को. लख. 16202 की 1.50 लाख, को.शा. 18231 की 2.70 लाख, मेरठ परिक्षेत्र को को. लख. 16202 की 2 लाख, को.शा. 18231 की 3.10 लाख, मुरादाबाद परिक्षेत्र को को. लख. 16202 की 2.90 लाख, को.शा. 18231 की 3.20 लाख, बरेली परिक्षेत्र को को. लख. 16202 की 2.68 लाख, को.शा. 18231 की 3.47 लाख, लखनऊ परिक्षेत्र को को. लख. 16202 की 4.44 लाख, को.शा. 18231 की 5.24 लाख, अयोध्या परिक्षेत्र को को. लख 16202 की 1.25 लाख, को.शा. 18231 की 2 लाख, देवीपाटन परिक्षेत्र को को. लख. 16202 की 1.50 लाख, को.शा. 18231 की 2 लाख, गोरखपुर परिक्षेत्र को को. लख. 16202 की 2.27 लाख, को.लख. 18231 की 2.25 लाख एवं देवरिया परिक्षेत्र को को. लख 16202 की 1.80 लाख, को.लख. 18231 की 1.80 लाख सिंगल बड का आवंटन किया गया है। इस प्रकार को. लख. 16202 की 20.34 लाख एवं को. शा. 18231 की 25.76 लाख बड का आवंटन किया गया है।
विभाग द्वारा बताया गया कि वितरित अभिजनक बीज गन्ना से त्रिस्तरीय बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों के खेत पर आधार पौधशालायें स्थापित होंगी तथा आगामी गन्ना बुवाई हेतु स्वस्थ एवं रोग रहित बीज गन्ना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे प्रदेश का गन्ना उत्पादकता एवं चीनी उत्पादन बढ़ेगा।

झोलहू बाबा मेले में उमड़ेगी हजारों की भीड़, 200 वर्ष पुरानी परंपरा आज भी बरकरार।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment