लखनऊ। भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री विदेश एवं वन पर्यावरण राज्य मंत्री व मनकापुर के राजा कीर्तिवधन सिंह की शिष्टाचार भेंट हेतु झण्डी के राजा व उ.प्र भाजपा विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह के लखनऊ न्यू हैदराबाद स्थित आवास झण्डी हाउस में आगमन हुआ। जहाँ उन्होने राज माता व परिजनों से शिष्टाचार भेंट की, उन्होंने झण्डी राज परिवार के द्वारा खीरी जनपद व प्रदेश में किये गये सामाजिक योगदान विशेषकर लखनऊ शहर को “झण्डी पार्क” के रुप में वर्षों पूर्व अपनी संपत्ति नगर निगम को जनहित में देने वाले राजा साहब के परबाबा श्रद्धेय राजा रह रघुबर सिंह की भी चर्चा व सराहना की।
उल्लेखनीय है कि झण्डी राज परिवार के द्वारा लालबाग लखनऊ नगर निगम के सामने स्थित यह पार्क इनकी स्टेट के नाम पर “झण्डी पार्क” के नाम से लोकप्रीय है जहाँ नगर निगम द्वारा श्रद्धेय राजा साहब के सम्मान में एक बड़ी प्रतिमा लगाकर उसके ऊपर एक क्षत्री का निमार्ण कराया गया है। इस पार्क से संलग्न रोड का नाम भी “राजा रघुवर सिंह मार्ग” के नाम पर है। झण्डी राज परिवार के द्वारा दी गयी यह संपत्ति आजजनहित में लखनऊ शहर के लोगों के पार्क व पार्किंग के रुप मे काम आ रही है।
गन्ना छोड़ अब केला भी बना किसानों के लिए घाटे का सौदा, खेतों में जोती जा रही फसल।









