लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। पिछले कई दिनों से खिल रही धूप के बीच आसमान में छाए घने बादलों और रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। सुबह की शुरुआत ही बदले हुए मौसम के साथ हुई। तापमान में आई गिरावट के चलते सुबह और शाम की ठिठुरन भी बढ़ गई है।
मौसम के इस बदले मिजाज का असर जिले के कई इलाकों में देखने को मिला। निघासन, सिंगाही, धौरहरा, मैगलगंज और कस्ता समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने से धूप न निकलने के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्म कपड़ों की याद दिला दी।
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अरनव चक्रवात के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते जिले में बादल छाने, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट जैसी स्थितियां बन रही हैं। हालांकि मौसम का असर आगे कितना रहेगा, यह आने वाले समय की मौसमी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, खाते में पैसा आया या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक।
मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव करने की जरूरत है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम की परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
फिलहाल शुक्रवार को बदले मौसम ने जिले में ठंड की दस्तक का एहसास करा दिया है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा या फिर आसमान साफ होने के साथ एक बार फिर धूप खिलेगी।
किसानों के लिए बड़ी खबर! गाय पालन और डेयरी कारोबार पर मिल सकती है सरकारी सहायता, जानें पूरी जानकारी।

















