लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर में बाघों की दहशत: 10 दिन में तीन मवेशियों का शिकार, निगरानी के लिए पहुंचीं हथिनी डायना और पाखली।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, October 28, 2026 10:16 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी: मझगई वन रेंज में बाघों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। टांडा समेत जंगल से सटे गांवों में बाघों की मौजूदगी और दस दिनों में तीन मवेशियों का शिकार किए जाने से चिंता बढ़ गई है। सोमवार को गन्ने के खेत से मवेशी लेकर लौट रहे किसान प्रीतम सिंह के सामने बाघ आ गए। किसी तरह सुरक्षित निकलने के बाद किसान ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने दुधवा से हथिनी डायना और पाखली को बुलाकर निगरानी और कांबिंग अभियान शुरू कराया है।मझगई रेंज के गुनाखर, किशुन टांडा और कोलवा फार्म समेत आसपास के गांवों में पिछले दस दिनों से बाघों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। तीन मवेशियों का शिकार किए जाने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

स्वच्छता अभियान के बीच निघासन ब्लॉक के शौचालय का बुरा हाल, सुविधाओं पर उठे सवाल।

जंगल से सटे खेतों में काम करने और मवेशियों को चराने जाने वाले लोग विशेष रूप से चिंतित हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि खेतों में छिपे बाघ उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।सोमवार को किसान प्रीतम सिंह गन्ने के खेत से मवेशी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके सामने बाघ आ गए। अचानक बाघों को देखकर किसान घबरा गए। किसी तरह सुरक्षित निकलने के बाद उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी को लेकर चिंता और बढ़ गई।बाघों की निगरानी और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए सोमवार देर शाम दुधवा से हथिनी डायना और पाखली को क्षेत्र में लाया गया। मंगलवार को महावतों और वन विभाग की टीम ने हथिनियों के साथ गांवों के आसपास कांबिंग की। कैमरों और लोकेशन के आधार पर बाघों की तलाश की जा रही है।मझगई वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि दोनों हथिनियों के साथ वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है। कैमरों और लोकेशन के सहारे बाघों की निगरानी की जा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए भी तैयारी की जा रही है।

लखीमपुर खीरी में मैलानी और फरधान के इंस्पेक्टर निलंबित, IGRS शिकायतों पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment