लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों के बीच प्रेम संबंध अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा और जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने सगाई कर ली है। दोनों की सगाई चित्रकूट के एक निजी होटल में हुई। अब उनके विवाह को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
चित्रकूट में हुई सगाई, खजुराहो में प्रस्तावित है विवाह समारोह
जानकारी के मुताबिक, राहुल मिश्रा और आकांक्षा वाजपेयी दोनों महोबा जिले में तैनात हैं। एक ही जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया। दोनों ने चित्रकूट के एक निजी होटल में सगाई की रस्म पूरी की।
बताया जा रहा है कि दोनों के विवाह की तारीख 30 नवंबर 2026 तय हुई है। विवाह समारोह मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल खजुराहो में प्रस्तावित है।
प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रिश्ता
एक ही जिले में तैनात दो अधिकारियों के रिश्ते के शादी तक पहुंचने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। राहुल मिश्रा बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर, जबकि आकांक्षा वाजपेयी जिला सेवायोजन अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
फिलहाल, दोनों के विवाह समारोह की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

















