लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी से मिलने के बाद जौरहा नदी में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और NDRF

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, October 14, 2026 9:56 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र में युवक के नदी में लापता होने से मचा हड़कंप, पत्नी के मायके से जुड़ा है मामला; एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी।

लखीमपुर खीरी। जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में जौरहा नदी के किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा और तत्काल उसके परिजनों को खबर दी। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। उसकी तलाश के लिए अब एनडीआरएफ की टीम की मदद ली जा रही है।
नदी में लापता युवक की पहचान सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर चार, भेड़ौरा निवासी रंजीत कश्यप पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम यदुवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पत्नी से विवाद के बाद मायके पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, रंजीत कश्यप की शादी करीब आठ वर्ष पहले सिंगाही क्षेत्र के भौका गांव निवासी सुमन से हुई थी। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुमन अपने मायके चली गई थी। इस पारिवारिक विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब सुमन की ओर से 8 अक्टूबर को सिंगाही थाने में पति, देवर और सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर पुलिस ने मामले के संबंध में रंजीत और उसके परिजनों को थाने बुलाया था। हालांकि, रंजीत थाने जाने के बजाय पत्नी से मिलने उसके मायके भौका गांव पहुंच गया।

यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर, राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक भाजपा में होंगे शामिल।

नदी में छलांग लगाने के बाद नहीं मिला कोई सुराग

बताया जा रहा है कि पत्नी से मुलाकात के बाद रंजीत ने गांव के पास बह रही जौरहा नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में उतराते और डूबते देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों तथा पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी सक्रियता दिखाई। एसडीएम यदुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। युवक को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाए जाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस और बचाव दल की तलाश जारी

सिंगाही थाना अध्यक्ष राज बहादुर सिंह के मुताबिक, पत्नी के साथ वापस न लौटने के बाद युवक के जौरहा नदी में छलांग लगाने की जानकारी सामने आई है। उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
फिलहाल रंजीत कश्यप का पता नहीं चल सका है। पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन युवक के मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लखीमपुर खीरी: रानीगंज गांव में घर के अंदर निकला 6 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 13, 2026

Leave a Comment