लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छप्पर समेत घरेलू सामान जलकर राख।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, September 16, 2026 9:14 AM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। नगर पंचायत निघासन के वार्ड नंबर 15 स्थित सुभाष नगर में बुधवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद लड़कियों ने आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी डालने समेत कई प्रयास किए, लेकिन देखते ही देखते आग ने मकान के बाहर बने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।

बाढ़ के बीच बिजली कटौती से ग्रामीणों में दहशत, रात के अंधेरे में बढ़ा जीव-जंतुओं का खतरा।

आग इतनी तेजी से फैली कि छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं, छप्पर में बंधे जानवरों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से रस्सियां काटकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में पीड़ित ओमप्रकाश का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस कर्मियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही निघासन कोतवाल गोपाल नारायण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली।

बरोठा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, समाजसेवी शहनूर अली बोले पानी कम होने तक जारी रहेगी भोजन की व्यवस्था।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment