लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

विधानसभा निघासन में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, August 5, 2026 7:05 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। कस्बे के गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा की अध्यक्षता में समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर.एस. कुशवाहा ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों, किसानों, मजदूरों एवं दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की रक्षा और समाजवादी मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा।

आंगनबाड़ी, आशा बहुओं व रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात।।

उन्होंने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी तथा संघर्षशील व्यक्तित्व से देशभर के समाजवादियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती है, जिसे आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भण्डारी यादव, रामासरे यादव, माजिद अली, डॉ. निसार अहमद, नेत्र प्रकाश मिश्रा, मनोज वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, ध्रुव मौर्य, विपिन वर्मा, पवन वर्मा, रवि यादव, श्रवण यादव, रमेश मौर्य, राजू मिश्रा, उमा शंकर यादव, बालक राम मौर्य, संदीप यादव, राजेंद्र यादव, हेतराम मौर्य, ईदी खां, लेखराम भास्कर, अनुपम वर्मा, सुबोध वर्मा, खूब लाल वर्मा, राम बहादुर मौर्य, दामोदर मौर्य, पतिराम मौर्य, रंगी लाल, भगौती लाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

तेंदुओं ने बनाया गन्ने के खेतों में ठिकाना, शिकार की तलाश में निकला तेंदुआ पिंजरे में कैद।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 4, 2026

Leave a Comment