लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के पूर्व डीएम शैलेन्द्र सिंह बने यूपी सोशल ऑडिट संगठन के निदेशक।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, August 1, 2026 9:48 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। योगी सरकार ने सेवानिवृत्त IAS अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को यूपी सोशल ऑडिट संगठन का निदेशक नियुक्त किया है। यह संगठन ग्राम विकास विभाग के अधीन कार्य करता है और विभिन्न विकास योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण की जिम्मेदारी निभाता है।
शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रशासनिक सेवा में अपने लंबे अनुभव और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने यूपी के कई महत्वपूर्ण जनपदों में जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वे लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और मथुरा के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आगरा मंडल के कमिश्नर सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
जनपद लखीमपुर खीरी में शैलेंद्र सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय और लंबा रहा। इस दौरान इन्होंने जिले में सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा।

गन्ना विभाग ने किसानों को समय रहते सतर्क रहने की दी सलाह, फसल पर मंडराया रोगों का खतरा।

इनके प्रशासनिक अनुभव और विकास योजनाओं की गहन समझ को देखते हुए योगी सरकार ने सोशल ऑडिट संगठन का दायित्व सौंपा गया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोशल ऑडिट संगठन ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाता है।

राजस्व टीम के सामने ही दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, पुलिस ने कहा जाओ तुम घूमते रहो !!

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment