गोला गोकर्णनाथ। प्रतिभा जब पानी में उतरती है तो सफलता खुद किनारा तलाश लेती है। क्रॉसरोड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदकों पर कब्जा जमाकर स्कूल और गोला का नाम रोशन कर दिया।
लखीमपुर खीरी जिला तैराकी संघ की ओर से जेनेसिस क्लब में आयोजित द्वितीय सब-जूनियर एवं जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।स
निघासन में सपा का प्रदर्शन, जौहर विश्वविद्यालय व छात्र हितों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।।
बसे शानदार प्रदर्शन समर्पीत सिंह ने किया। उन्होंने अकेले 3 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाई। आदिश्री मिश्रा ने 2 गोल्ड, आरव बाजपेयी ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, अधिराज मिश्रा ने 1 गोल्ड व 1 ब्रॉन्ज, युग पटेल और देवेशेखर अवस्थी ने 1-1 गोल्ड, अभय तिवारी ने 2 सिल्वर, जबकि आशुतोष वर्मा ने 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यालय की खेल संस्कृति और प्रशिक्षण की सराहना की।











