लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

देवीदीन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग में 5 घर जले, नगदी-अनाज सहित लाखों का नुकसान।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, April 11, 2026 5:28 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के गांव देवीदीन पुरवा में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पांच घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में नगदी, कपड़े, अनाज समेत घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बहादुर के घर से आग लगने की शुरुआत हुई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में बहादुर, राम खेलावन, दिनेश कुमार, सोबरन और विजय पाल के मकान आग की चपेट में आ गए। अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से सामान निकालने में जुट गए।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पांचों घर बुरी तरह जल चुके थे।
घटना की जानकारी मिलते ही झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल जगदीश प्रसाद ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर सोबरन की दुकान पूरी तरह जल गई। इसके अलावा एक इंजन तथा राम खेलावन का भी एक इंजन आग में नष्ट हो गया। घरों में रखा नगदी, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

पिता के पदचिन्हों पर बेटा, खेल जगत में बढ़ रहा जिले का गौरव।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment