निघासन खीरी। शासन के निर्देश के क्रम में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी में नवनिर्मित बालवाटिका एवं आंगनवाड़ी केंद्र में ‘नवारम्भ उत्सव व स्कूल अभिनंदन कार्यक्रम’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूप सिंह यादव व एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर किया हमला तो ग्रामीणों ने तेंदुए को जिंदा पकड़कर बांधा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व ईसीसीई एजुकेटर ने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां कराईं। विद्यालय के बच्चों को जलपान कराया गया तथा रेत पर आकृतियां बनवाकर उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद बच्चों को नवनिर्मित बालवाटिका कक्ष में ले जाकर वहां बनाई गई आकर्षक आकृतियों व सजीव चित्रों से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वंदना वर्मा ने 1 अप्रैल व 31 जुलाई 2026 तक छह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों की सूची, जिनका कक्षा एक में नामांकन होना है, प्रधानाध्यापक रूप सिंह यादव को सौंपी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





























