लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

राज्यपाल ने जारी किया आदेश, 1 साल से निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश हुए बहाल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, March 16, 2026 2:28 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। एक साल पहले रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किए गए 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया गया है। 15 मार्च से आईएएस अभिषेक बहाल हो जाएंगे। राज्यपाल ने आईएएस की बहाली का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि बहाली के बाद भी उनके खिलाफ चल रही विभागी जांच जारी रहेगी। इन्हें सचिव सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस वजह से हुए थे निलंबित

पिछले काफी समय से चर्चे में चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल सोलर प्लांट कंपनी से रिश्वतखोरी मामले में इन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने निलम्बित कर दिया था और मामले की जांच शुरू करवाई थी। उत्तरप्रदेश में सीईओ पद पर रहते हुए इनके ऊपर एक दलाल के माध्यम से सोलर प्लांट कंपनी से 400 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। जिसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते 20 मार्च 2025 को इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

अखिलेश यादव का यह मंत्री चराता है भैंस, सादगी भरा जीवन देख आप भी हैरान रह जाएंगे, देखें वीडियो।

इन जगहों पर रहे है तैनात

आपको बता दें कि अभिषेक प्रकाश यूपी में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। जिसके चलते इन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई यहीं नहीं इन्हें कई जिलों में बागडोर भी सौंपी जा चुकी है। ये यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी व लखनऊ के साथ हमीरपुर व अलीगढ़ के डीएम भी रह चुके है।
अभिषेक प्रकाश जब लखनऊ के डीएम थे तब भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

मेहनत और समर्पण की मिसाल, 1988 में शुरू हुआ गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स आज बना शिक्षा का बड़ा केंद्र।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment