निघासन खीरी। कस्बे के महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से कांशीराम जयंती अवसर पर पीडीए पंचायत एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आर.एस. कुशवाहा ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
अखिलेश यादव का यह मंत्री चराता है भैंस, सादगी भरा जीवन देख आप भी हैरान रह जाएंगे, देखें वीडियो।
कार्यक्रम के आयोजक सपा राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती पर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाने का काम किया। उनके प्रयासों से समाज में सामाजिक न्याय की नई चेतना पैदा हुई जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
अपने संबोधन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। यदि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ जनता के बीच काम करेंगे तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
विशिष्ट अतिथियों में रामआसरे विश्वकर्मा, राजपाल कश्यप, महेंद्र चौहान, अवधेश वर्मा लोधी, सांसद खीरी उत्कर्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी शंशाक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, कय्यूम खान, गुरुप्रीत सिंह जार्जी, मुन्ना यादव, नरेश यादव, अनीता यादव, जावेद अख्तर, संजीव कुमार मुन्ना, रेहान खान समेत अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों ओर पीडीए को मजबूत बनाने की ऊर्जा कार्यकर्ताओं में भरकर 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भण्डारी यादव, निसार अहमद, ओंकार सिंह, मोहम्मद सलीम, मनोज वर्मा, ध्रुव मौर्य, संदीप यादव, लेखराम भाष्कर, असलम अंसारी, हरद्वारी यादव, राजेश चतुर्वेदी, विपिन वर्मा, राजेंद्र यादव, राजू गुप्ता आदि तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेहनत और समर्पण की मिसाल, 1988 में शुरू हुआ गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स आज बना शिक्षा का बड़ा केंद्र।।


























