लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

15 साल में 14 ट्रांसफर, 14 जिलों के रहे डीएम, वरिष्ठ आईएएस अमित गुप्ता का अनोखा प्रशासनिक सफर।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, March 12, 2026 5:40 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। यूपी कैडर के तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता का प्रशासनिक अनुभव और कार्यकाल कई मायनों में उल्लेखनीय रहा है। मूल रूप से एमपी के ग्वालियर निवासी अमित गुप्ता का जन्म 1 जुलाई 1976 को हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है।
अमित गुप्ता को 4 सितंबर सन् 2000 को आईएएस में उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली नियुक्ति मेरठ में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने आगरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया और आगे चलकर आगरा के सीडीओ बनाए गए। बाद में उन्हें जालौन का सीडीओ नियुक्त किया गया।

फोर्ड पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, निघासन
फोर्ड पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, निघासन

डीएम के रूप में उनका पहला कार्यकाल हमीरपुर में रहा। इसके बाद उन्होंने ललितपुर, जालौन और कन्नौज सहित कई जिलों में जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने हमीरपुर, ललितपुर, कन्नौज, जालौन, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, महराजगंज, इटावा, बदायूं, पीलीभीत, बिजनौर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और रायबरेली सहित कुल 14 जिलों में डीएम के रूप में सेवाएं दीं।
लगभग 15 वर्षों के कार्यकाल में उनका 14 बार ट्रांसफर हुआ। यूपी में सबसे अधिक जिलों में डीएम रहने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है, जिसे लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड में भी स्थान मिला है।
अमित गुप्ता कई मंडलों में कमिश्नर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश शासन में तकनीकी शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव और सचिव मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
वर्तमान में अमित गुप्ता उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के साथ परिवहन विभाग एवं महानिरीक्षक निबंधन का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

लखीमपुर खीरी में 1407 आंगनबाड़ी सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी, जल्द जारी होगी अंतिम सूची।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment