लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित, चंद्रकेश मिश्रा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, March 9, 2026 6:44 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव अधिकारी डीपी सिंह ने परिणामों की घोषणा करते हुए विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रकेश मिश्रा को सौंपी गई है जिन्होंने 91 मत प्राप्त किए है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र भदौरिया को 47 मतों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए यह पद हासिल किया, वीरेंद्र भदौरिया को 44 मत प्राप्त हुए।

लंबित मानदेय से आक्रोशित मनरेगा कर्मियों ने जताया विरोध, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी।।

उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार गुप्ता को अधिवक्ताओं का समर्थन मिला और उन्हें 78 मत प्राप्त हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सोनेलाल को 20 मतों से हराया और 58 मत प्राप्त हुए। इसी क्रम में मंत्री पद के लिए अधिवक्ता मोहम्मद लतीफ को अधिवक्ताओं ने अपना प्रतिनिधि चुना और उन्हें 70 मत प्राप्त हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी महेश को 33 मतों के अंतर से पराजित किया, इन्हें 37 मत प्राप्त हुए।
अन्य पदों पर भी नई टीम का गठन किया गया है। अंकेक्षक के रूप में अखिल कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री के रूप में सर्वेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश कुमार भार्गव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश कुमार भारती को चुना गया।
परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी डीपी सिंह ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

VIVO का यह फोन यूजर्स को देगा असली मजा, शानदार कैमरा व धांसू लुक के साथ मैदान में उतरा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

Leave a Comment