लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

रकेहटी में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य शिव बारात, शिव के जयकारों से गूंजा गांव।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, February 16, 2026 8:02 AM

Google News
Follow Us

निघासन (लखीमपुर खीरी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रकेहटी गांव में भव्य शिव बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। भोलेनाथ की इस अलौकिक बारात में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में “हर हर महादेव” के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु गुलाल खेलते हुए मस्ती और भक्ति में सराबोर नजर आए।
शिव बारात का शुभारंभ गांव स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर से हुआ। बारात पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प और अक्षत से बारात का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

थाना समाधान दिवस पर जिले की दोनों महिला अधिकारियों द्वारा सुनी गई फरियादियों की फरियाद।

कार्यक्रम में रकेहटी के पूर्व प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने अपने घर के बाहर शिव भारत का स्वागत किया व तिलक चंदन व मिष्ठान वितरित कर शिव बारात को आगे के लिए रवाना किया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर महेश चंद्र व दरोगा दिनेश सिंह का भी पूर्व प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने स्वागत किया। रकेहटी में निकली शिव बारात को देखकर श्रद्धालुओं ने अलग ही उत्साह देखने को मिला और चारों तरह बम भोले की गूंज सुनाई दी।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, संजीव शुक्ला, राकेश वैश्य एडवोकेट, अनुज बाथम, आदर्श बाथम, सानू, संदीप बाथम, शुभम तिवारी, अनमोल बाथम, शिवम जोशी, हरिओम वैश्य, राजा गुप्ता सहित बुढ़वा बाबा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से शिव बारात का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

फ्री फायर गेमिंग के जरिए जुड़ा दिलों का रिश्ता, गांव पहुंची विवाहिता को लेकर परिवारों में असमंजस।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 16, 2026

February 16, 2026

February 16, 2026

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment