लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग में 15 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, महिला पदाधिकारियों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, February 5, 2026 3:05 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक निघासन अंतर्गत एनआरएलएम समूह के रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग से पंद्रह लाख की अवैध वसूली, धमकी और गमन का गंभीर मामला सामने आया है। रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग की अध्यक्ष रंजीता व कोषाध्यक्ष संध्या ने इस संबंध में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग की पदाधिकारियों का आरोप है कि उनके प्लांट पर तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तीन डीआई के बिल न पास होने का हवाला देकर दबाव बनाया। कहा गया कि यदि अग्रिम में पूरा चेक नहीं दिया गया तो अगस्त माह का बिल भी पास नहीं होगा। ब्लॉक मिशन मैनेजर ने मजबूरी में महिलाओं से पूरे चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए, लेकिन प्लांट में केवल आधा सामान ही पहुंचा।

आखिर कौन है आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग? जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद का एसपी बनाया।

रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं का आरोप है कि करीब पंद्रह लाख का माल आज तक प्लांट में नहीं आया, जबकि पूरा भुगतान ले लिया गया। उद्योग से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने जब शेष सामग्री के बारे में पूछा तो कोई भी सटीक जानकारी नहीं दी गई। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो प्लांट से बाहर निकालने और चुप रहने की धमकी दी गई। इसके अलावा एक माह का लगभग 400 कुंटल गेहूं भी प्लांट पर नहीं भेजा गया जिसके बारे में भी ब्लॉक मिशन मैनेजर द्वारा कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग निघासन की पीड़ित महिलाओं ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवा दोषियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही हेतु प्रार्थनापत्र दिया है।

VIVO का यह मोबाइल क्यों है इतना खास? कम दाम के साथ आपको देगा और भी प्रीमियम लुक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment