लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

8 वर्षों से पानी की टंकी होने के बावजूद ग्रामीणों को नहीं मिला एक बूंद पानी, जिम्मेदार खामोश !!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, February 2, 2026 6:51 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक निघासन अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में लगभग 8 साल पहले करोड़ों की लागत से बनी ओवरहाइट पानी की टंकी आज तक ग्रामीणों को एक घूंट साफ पानी तक नहीं दे सकी। सवाल इस बात का है कि टंकी तो है लेकिन पानी क्यों नहीं? और जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक इस पर क्यों काम नहीं किया?
जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई यह पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों को आज भी लोगों को हैंडपंप या दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। कुछ ग्रामीणों को तो पीने के लिए स्वच्छ जल खरीदना पड़ता है। भीषण गर्मियों में यह समस्या और भी विकट हो जाती है।

कभी सत्ता की सबसे मजबूत धुरी रहीं मायावती आज यूपी की राजनीति के हाशिये पर खड़ी, आखिर क्यों?

गांव वालों का कहना है कि पानी टंकी निर्माण के समय बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि “हर घर नल, हर घर जल” का सपना साकार होगा, लेकिन यह सपना अब तक अधूरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से टंकी निर्माण के बाद पाइपलाइन तो बिछाई गई मगर लीकेज होने के बावजूद भी इसकी मरम्मत या संचालन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं जल जीवन मिशन के जिम्मेदार अधिकारी आज तक चुप्पी साध कर बैठे है। अब ग्रामीणों का सब्र टूट रहा है। ग्रामीणों ने शख्त लहजे में कहा है कि यदि शीघ्र ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों तक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

आसमान से जमीन पर औंधे मुंह के बल गिरे सोने चांदी के भाव, जाने आज के ताजा भाव।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment