लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आईजी ने किया भारत नेपाल बार्डर चेकपोस्ट व महिला शक्ति केंद्र का निरीक्षण।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, January 31, 2026 8:18 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। आईजी लखनऊ किरण एस द्वारा एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित चेकपोस्ट गौरीफंटा, कवच आउटपोस्ट व महिला मिशन शक्ति केन्द्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बार्डर पर कार्यरत एसएसबी, कस्टम विभाग, वन विभाग, एमिग्रेशन, एलआईयू, पुलिस आदि एजेंसियों के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी एजेंसियो को आपसी समन्वय रखते हुये संयुक्त रूप से चेकिंग, निगरानी के साथ साथ विशेष सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला मिशन शक्ति केन्द्र पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों से वार्ता करते हुये उन्हें बार्डर पर ह्यूमन ट्रेफिकिंग आदि पर विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।
PRATIBHA TIMES

आईजी ने गौरीफंटा एसएसबी कैंप का किया गया भ्रमण

आईजी लखनऊ किरण एस द्वारा एसपी संकल्प शर्मा के साथ एसएसबी कैंप गौरीफंटा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान बार्डर पर कार्यरत एसएसबी के अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर बार्डर पर कार्यरत पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियो के साथ बेहतर समन्वय रखते हुये संयुक्त रूप से चेकिंग व निगरानी करने तथा बार्डर पर अवैध रूप से होने वाली तस्करी व जंगल पगडण्डी के रास्ते से होकर संचालित अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

आईजी द्वारा थाना गौरीफंटा व महिला मिशन शक्ति केन्द्र का किया गया निरीक्षण।

आईजी किरण एस द्वारा एसपी संकल्प शर्मा के साथ भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित थाना गौरीफंटा व महिला मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस की गार्द द्वारा महोदय के सम्मान में सलामी दी गई। इसके उपरान्त आईजी द्वारा थाना गौरीफंटा के परिसर व कार्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुये अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय व महिला मिशन शक्ति केन्द्र पर कार्यरत पुलिस कर्मियों व थाना प्रभारी से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साफ सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया।

जलशक्ति मंत्री के काफिले को विधायक ने 100 प्रधानों के साथ रोका, उसके बाद हुई तीखी नोंकझोंक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment