लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी से उभरती क्रिकेट प्रतिभा—11 वर्षीय वरेण्य त्यागी UP सेंट्रल जोन अंडर-14 ट्रायल के लिए चयनित।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, December 6, 2025 1:14 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। वरेण्य त्यागी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट सेंट्रल जोन अंडर-14 के ट्रायल के लिए चयन पाकर इतिहास रच दिया है। मात्र 11 वर्ष की आयु में वरेण्य खीरी जिले से इस स्तर पर चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
वरेण्य का सफर जिले की अंडर-14 टीम से शुरू हुआ। इसके बाद लखनऊ में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कानपुर के कमला क्लब ग्राउंड में होने वाले सेंट्रल जोन ट्रायल के लिए चुना गया है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

नेशनल शूटर स्वर्ण पदक विजेता जीएस सिंह बने एनआरएआई के संयुक्त सचिव।।

वरेण्य त्यागी लखीमपुर खीरी शहर के सिटी मॉण्टेसरी स्कूल के छात्र हैं। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, परिचितों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी अकादमी के कोच श्याम मोहन श्रीवास्तव और स्कूल के प्रिंसिपल विशाल सेठ ने वरेण्य को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। वरेण्य, जर्नलिस्ट ऋषभ त्यागी के पुत्र हैं। दादी सुमन त्यागी ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा— “वरेण्य बचपन से ही अनुशासन और मेहनत में विश्वास रखता है। उसकी लगन को आज सही दिशा मिलती दिख रही है। हमें विश्वास है कि वह आगे और बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेगा।”
वहीं माता अर्चना त्यागी ने भावुक होकर कहा— “यह उसके सपनों की शुरुआत है। उसकी मेहनत रंग लाई है। हम हमेशा उसके साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह इसी तरह आगे बढ़ता रहे।” वरेण्य की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है और स्थानीय खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

आईएएस नवनीत सहगल का प्रसार भारती चेयरमैन पद से इस्तीफा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

June 12, 2026

Leave a Comment