लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

जेपी पैलेस में गूंजा व्यापारियों का उत्साह, उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, October 14, 2025 8:01 AM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। कस्बे के जेपी पैलेस में उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आयोजकों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सोमवार को आयोजित व्यापारी सम्मेलन में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता को अध्यक्ष, सन्नी चानी को महामंत्री और रवींद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

निघासन कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में दो लोग हुए शिकार।।

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान, समाज के सम्मान के बराबर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने अब तक करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा व्यापारी पसीना बहाता है, तो हम उसके लिए खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान 25 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का गठन भी किया गया जिसमें रोहित अग्रवाल, रामकिशोर मौर्य, नितिन चौबिया, गोपाल पांडे, आयुष पांडे, राजेंद्र सिंह उर्फ काले, सतीश गुप्ता, शंभू गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास जायसवाल, नंदन वर्मा, पिंकू और अनिल मौर्य सहित कई व्यापारियों को शामिल किया गया है। भाजपा नेता पूर्व संसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय भी मौजूद रहे।

नगर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

June 12, 2026

Leave a Comment