लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(20/09/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 20, 2025 7:55 AM

Google News
Follow Us

आज का राशिफल

मेष: दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। धन की हानि होने की संभावना है।

वृष: मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा।

मिथुन: दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम को लेकर उत्साही रहेंगे, लेकिन काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें।

यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट अगले तीन दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

कर्क: काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय पर आने से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे।

सिंह: आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

कन्या: परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर है, जो भविष्य में उन्नति की राह बनाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लखीमपुर खीरी:- अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी मादा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ।।

तुला: दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

वृश्चिक: प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। गठिया, जोडों का दर्द आपके लिए समस्या बन सकता है।

धनु: स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है। आपके कार्यों की सकारात्मक रूप से प्रशंसा होगी।

IAS TRANSFER:- कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, मुख्य सचिव के पास कोई विभाग नहीं।

मकर: मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे। शत्रु परास्त होंगे।

कुंभ: जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। धन का खर्च अधिक होगा। व्यापारी वर्ग की ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना है। अधीनस्थ या कार्यस्थल पर छवि खराब होने की आशंका। वाणी पर नियंत्रण रखें, दिन को सहनशीलता व समझदारी से व्यतीत करें।

मीन: व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। भविष्य के लिए सोची नई योजनाएं क्रियान्वित करने का समय है।

एसपी की मां अचानक हुई बीमार तो थानेदार अस्पताल से जबरन उठा ले गए डॉक्टर, ओपीडी हुई ठप।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment