लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरधान थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा खुर्द गांव निवासी मासूम अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मासूम अली काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने पर फरधान थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की, इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
आसमानी आफत से दहला चलाकापुर, बिजली गिरते ही लगी भीषण आग जिसमें दो महिलाओं समेत मासूम की दर्दनाक मौत।





























