लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

राजा राज राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से भेंट कर फिर से उठाया निघासन क्षेत्र में बाढ़ का विषय।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, March 20, 2026 2:07 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी:- भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन में भेंट कर निघासन क्षेत्र के बाढ़ के विषय की पुनः चर्चा की। उन्होने मुख्यमंत्री को पत्र देकर बैलहा ग्रामसभा के ठाकुरपुरवा मजरे में बने रपटा पुल के स्थान पर दो कोठी पुल की मांग की जिससे पीछे से आ रहा बाढ़ का पानी निकल सके। पानी न निकलने से दबाव बनाकर लालपुर में बंधे को तोड़कर अथवा उसके ऊपर से बाढ़ का पानी गांवों में प्रवेश कर जाता है व निघासन एवं धौरहरा क्षेत्र की दर्जनों गाँव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित होते हैं।

गन्ने की बुवाई के बाद बढ़ा संकट! बंदर खोदकर खा रहे बीज, किसानों को भारी नुकसान।।

राजा राज राजेश्वर सिंह ने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहतिया नाले की सफाई एवं जगह जगह छतिग्रस्त बंधे की मरम्मत एवं मदनापुर लालबोझी के पास शारदा नदी से पानी के रिसाव को रोकने की भी बात की। विगत वर्ष में भी राजा साहब नें जनपद के अधिकारियों के साथ-साथ दो बार मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से मिलकर क्षेत्र में बाढ़ का विषय उठाया था व उनके प्रयासों से घाघी नाले का वर्षों से पटा नाला लगभग देढ़ किलोमीटर खोदा गया जिससे पानी के निकास में आसानी हुई व लालपुर के बंधे का लगभग 3 किमी. पुनः निमार्ण हुआ जिससे बाढ़ में इस वर्ष जनता को बाढ़ की विभीषिका में कमी देखने को मिली। उपरोक्त कार्य होने पर क्षेत्र की जनता को बाढ़ से काफी राहत मिलने की संभावना है।

तेंदुआ या टाइगर? पांच नवजात बछड़ों के मिले शव, पगचिह्न से तेंदुए की आशंका।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment