लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अनुशासनहीनता पर पुलिस महकमे में कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, March 15, 2026 10:19 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ख्याति गर्ग ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक एसआई व तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के चितिहा गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद खाकी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आरोपी का एक वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता और गंभीर लापरवाही मानते हुए जांच शुरू कर दी।

मेहनत और समर्पण की मिसाल, 1988 में शुरू हुआ गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स आज बना शिक्षा का बड़ा केंद्र।।

एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी पूर्वी पवन गौतम ने पूरे मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में एसआई आकाश भाटी, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल कुलदीप कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद एसपी ने तीनों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई कर दी।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभागीय अनुशासन से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अखिलेश यादव का यह मंत्री चराता है भैंस, सादगी भरा जीवन देख आप भी हैरान रह जाएंगे, देखें वीडियो।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment