रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की नगर पंचायत निघासन कस्बे के पलिया रोड स्थित गिरि पेट्रोलियम के निकट श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। हॉस्पिटल के शुरू होने से निघासन क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
इस हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां अनुभवी और योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल के एमडी डॉ0 अजमेर सिंह ने बताया कि हमारे यहां गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत देने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निघासन क्षेत्र में इस तरह की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने से आसपास के गांवों के मरीजों को दूर-दराज के शहरों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उचित उपचार मिल सकेगा।
अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित, चंद्रकेश मिश्रा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।।



























