लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी के दो युवा आईपीएस अफसर बंधेंगे शादी के बंधन में, अंशिका वर्मा बनेंगी केके विश्नोई की जीवनसंगिनी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, March 8, 2026 1:33 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा की शादी संभल जिले के एसपी केके विश्नोई से तय हो गई है। दोनों ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और पहले गोरखपुर में भी साथ तैनात रह चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है।

IPS Anshika Verma And IPS KK Vishnoi
       IPS Anshika Verma And IPS KK Vishnoi

अंशिका वर्मा वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1996 को हुआ था। उनके पिता अनिल वर्मा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी माता वंदना वर्मा गृहिणी हैं। तीन बहनों में अंशिका सबसे छोटी हैं।
अंशिका वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल और सेंट मेरी स्कूल से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2012 में आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल तथा 2014 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। इंटर के बाद उनके पिता ने उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए नोएडा भेजा।

दो घंटे के ऑपरेशन में वन विभाग को बड़ी सफलता, पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।।

वर्ष 2018 में अंशिका वर्मा ने गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकराते हुए सिविल सेवा की तैयारी का निर्णय लिया। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने वर्ष 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयन पाया।
वर्तमान में वह बरेली में एसपी साउथ के पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। वहीं उनके होने वाले जीवनसाथी केके विश्नोई वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय संभल जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं।

दो सप्ताह में ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment