लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नाबालिग से दरिंदगी पर उबाल, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार व प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, March 1, 2026 7:49 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में नाबालिग गूंगी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ रविवार तड़के करीब चार बजे थाना सिंगाही क्षेत्र के उमरा गांव के पास हुई। पुलिस टीम घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी जावेद की लोकेशन मिलने की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

संगठनात्मक बदलाव के बाद पहला इम्तिहान, क्या चुनावी रण में दिखेगा नए जिलाध्यक्ष का दम?

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे जावेद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बेलरायां पनवारी स्थित कलेशहरण चौराहे पर परिजनों ने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के समर्थन में धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग थी कि गिरफ्तार आरोपी को उनके सामने लाया जाए और अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
मौके की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजीव निगम और पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया और मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस व प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

पीएम श्री संविलियन विद्यालय पचपेड़ी में भावुक विदाई समारोह, शिक्षकों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 1, 2026

March 1, 2026

February 28, 2026

February 28, 2026

February 28, 2026

February 27, 2026

Leave a Comment