रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। 1978 बैच के पूर्व आईएएस आलोक रंजन इधर 15 वर्षो की सरकारों में ऐसे मुख्य सचिव हुए जिनका पत्रकारिता जगत की लोकप्रियता से ही नही बल्कि गांव-जवार में रहने वाली आम जनता से भी सीधा संवाद करने वाले मुख्य सचिव साबित हुये है। आलोक रंजन प्रदेश के एक ऐसे मुख्यसचिव हुए जिनको शहर से लेकर गाँव तक के लोग नाम से जानते थे। इसका मुख्य कारण यही था कि वह आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिये जिम्मेदार अधिकारी से सीधे बात करते थे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी आलोक रंजन ने सर्वप्रथम कानपुर जनपद की डेरापुर तहसील को एसडीएम के रूप में अपनी सेवा प्रदान की फिर उन्होंने अपनी अच्छी व ईमानदार कार्यशैली के चलते सपा, बसपा, भाजपा चाहे जो भी सरकार रही हो अब तक के अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
1934 में खरीदी गई साइकिल का बिल हुआ वायरल, तब की कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।।
आगरा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, बाँदा और गाजीपुर जैसे महत्वपूर्ण जनपदों के जिलाधिकारी तो भाजपा सरकार में राजनाथ सिंह जैसे नेक व अच्छे नेता जो उस समय मुख्यमन्त्री थे उनके सचिव, मायावती के कार्यकाल में प्रमुख सचिव नगरविकास व कृर्षि उत्पादन आयुक्त तो समाजवादी पार्टी के युवा व जनप्रिय मुख्यमन्त्री बने अखिलेश यादव ने श्री रंजन की कार्यशैली व नेक छवि को देखते हुये कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ-साथ औद्योगिक आयुक्त की जिम्मेदारी भी दे दी और यही नही जब मुख्यसचिव जावेद उस्मानी रिटायर हुये तो आलोक रंजन की ईमानदार कार्यप्रणाली को देखते हुये प्रदेश के युवा मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुख्यसचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्म्मेदारी सौंपने में कोई देरी नही लगायी। फिर वह इस दशक के प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यसचिव बन गये। आलोज रंजन प्रदेश के एक अच्छी ख्याति के मुख्य सचिव माने जाते है, जो आज भी अपनी नेक नियति व मिलनसार छवि के लिये प्रदेश के लोगों में छाये हुये है। शोषलमीडिया, फेसबुक पर भी श्री रंजन की सक्रियता देखने से लोगों को हर्ष होता है। अपनी ईमानदार व मिलनसार कार्यशैली के बल पर आलोक रंजन आज आम जनता के साथ तमाम छोटे बड़े पत्रकारों और देश व प्रदेश के राजनेताओं के दिलों में अपनी जगह बना चुके है। रिटायर होने के बाद सीमा जैसे उद्योगपतियों के एक महत्वपूर्ण संगठन ने आलोक रंजन को अपने संगठन का संरक्षक भी नियुक्त किया था। आलोक रंजन इन दिनों सपा के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष सलाहकार है और अखिलेश यादव भी श्री रंजन का काफी सम्मान करते है और उनकी हर एक सलाह को पहले प्राथमिकता देते है।

























