लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बेलरायां वन रेंज में गरजी प्रशासन की गाज, अवैध सागौन कटान पर एसडीएम का बड़ा प्रहार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, February 22, 2026 5:19 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ एसडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की है।
बेलरायां वन रेंज के सिंगहा खुर्द क्षेत्र में बिना परमिट सागौन के पेड़ों की कटाई की सूचना पर एसडीएम निघासन राजीव निगम ने मौके पर पहुंचकर सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

यदि में नौकरी दिलाने की स्थिति में होता तो सबसे पहले अपने परिजनों को लाभ देता:- देवेंद्र कुमार पाण्डेय

जानकारी के अनुसार एसडीएम राजीव निगम एसआईआर कैंप का निरीक्षण कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिंगाहा खुर्द में करीब दस सागौन के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह तत्काल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना सिंगाही पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
एसडीएम ने बताया कि नौरंगाबाद निवासी रफीक नामक ठेकेदार बिना वैध परमिट के सागौन के पेड़ कटवा रहा था। मौके से लगभग 10 सागौन के पेड़ों की लकड़ी बरामद की गई है। संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध कटान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एडीएम के औचक निरीक्षण में खुली आपूर्ति विभाग की पोल, फाइलों के रखरखाव पर व्यक्त की नाराजगी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 22, 2026

February 22, 2026

February 22, 2026

February 22, 2026

February 21, 2026

February 21, 2026

Leave a Comment