लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

फ्री फायर गेमिंग के जरिए जुड़ा दिलों का रिश्ता, गांव पहुंची विवाहिता को लेकर परिवारों में असमंजस।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, February 15, 2026 2:36 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए शुरू हुई बातचीत एक शादीशुदा महिला के लिए जीवन का बड़ा फैसला बन गई। मध्यप्रदेश की रहने वाली एक महिला अपने पति का घर छोड़कर निघासन क्षेत्र के एक युवक के पास पहुंच गई। इस घटनाक्रम से दोनों परिवारों में हलचल मची हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थाना निघासन क्षेत्र के गांव झौवापुरवा निवासी एक किशोर का संबंध फ्री फायर गेम खेलने के दौरान मध्यप्रदेश के जनपद जबलपुर के गांव भेड़ा की निवासी एक महिला से हुआ। गेम खेलते समय दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में इंस्टाग्राम के जरिए नियमित संपर्क में बदल गई। धीरे-धीरे यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई।

लखीमपुर खीरी का एक ऐसा अनोखा फार्म जहां पत्ते खाकर कीड़े देते है करोड़ों का फायदा।।

विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह करीब आठ माह पूर्व हुआ था, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखद नहीं था। उसने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। इसी दौरान उसकी ऑनलाइन पहचान झौवापुरवा निवासी युवक से हुई और दोनों के बीच निकटता बढ़ती चली गई।
महिला के अनुसार, वह तीन फरवरी को मध्यप्रदेश से निकली और चार फरवरी को लखनऊ पहुंची। वहां से बस द्वारा लखीमपुर खीरी होते हुए निघासन क्षेत्र के गांव झौवापुरवा पहुंची। इस दौरान वह लगातार युवक के संपर्क में रही। गांव पहुंचने के बाद वह पहले दो दिन युवक के रिश्तेदार के घर रही, फिर कुछ दिन खेतों में रहने की बात सामने आई। पिछले कुछ दिनों से वह युवक के घर पर ही रह रही है।
बताया जा रहा है कि महिला के मायके पक्ष ने उसे वापस अपनाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब वह अपनी मर्जी से गई है तो वहीं अपना जीवन आगे बढ़ाए। इधर, युवक के परिवार में भी इस घटना को लेकर असमंजस और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब नए तेवर व नए अंदाज के साथ पुनः सड़कों पर दौड़ेगी 70 के दशक की शेरनी कही जाने वाली “राजदूत” बाइक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

February 14, 2026

February 14, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment