निघासन खीरी। बीते कुछ दिन पूर्व थाना निघासन क्षेत्र के गांव पचपेड़ी में एक 9 वर्षीय 3 दिन से लापता मासूम का शव गांव के किनारे एक केले के खेत अधखाया अवस्था में मिला था। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण दहशत में आ गए।
बीते रविवार की रात्रि करीब 10 बजे इखलाख हुसैन पुत्र सिरदर अली अपनी झोपड़ी के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे। मच्छरों से बचाव एवं ठंडी हवा न लगने के लिए उन्होंने मच्छरदानी और तिरपाल लगा रखा था। इसी दौरान उन्हें किसी जानवर की आहट सुनाई दी, जिस पर उन्होंने अपने बेटे को आवाज दी तो उसने टार्च से देखा कि झोपड़ी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ पास के खेत में चला गया।
बीच चौराहे पर महिला की वेशभूषा में वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने लताड़ा।।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया तथा जंगली जानवर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर कैमरे लगाए, ताकि तेंदुए की तस्वीरें कैद की जा सकें और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पहली रात में कैमरे में किसी जानवर की तस्वीर कैद नहीं हुई इसलिए वनविभाग द्वारा अगली रात्रि में भी कैमरे लगाए गए।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात्रि में अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
Samsung का यह फोन दाम में कम काम में ज्यादा, 50MP कैमरा के साथ ग्राहकों को लुभा रहा।।
























