लखनऊ। यूपी के जनपद चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी सिया का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। उनकी इस पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है। डीएम पुलकित गर्ग का मानना है कि प्ले स्कूल की जब भी बात आती है तो आंगनबाड़ी से बेहतर उन्हें कुछ नजर नहीं आता। जिस आंगनबाड़ी में उन्होंने अपनी बेटी सिया का दाखिला कराया है उसमें लगभग 35 बच्चे है। डीएम पुलकित गर्ग की बेटी सिया भी अन्य बच्चों की तरह आंगनबाड़ी में खाना खाती है और उन्हीं बच्चों में वह खेलती भी है।
Samsung का यह फोन दाम में कम काम में ज्यादा, 50MP कैमरा के साथ ग्राहकों को लुभा रहा।।
डीएम पुलकित गर्ग ने शुरुआती पढ़ाई को लेकर एक स्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखा है। डीएम का कहना है कि छोटे बच्चों की शिक्षा की मजबूती ऊँची-ऊँची इमारतों या भारी-भरकम फीस पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही माहौल, संवेदनशील देखभाल और गतिविधि आधारित सीखने से आती है।
डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि प्री-स्कूल और प्ले-स्कूल स्तर की शिक्षा बच्चे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की नींव रखती है। इसी सोच के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रारंभिक शिक्षा के सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Suzuki की Alto 800 ने मार्केट में मचाया धमाल, नए रूप रंग में लोगों की बनी पहली पसंद।























