रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। विधानसभा पलिया के थारू क्षेत्र के ग्राम छेदीया पश्चिम में टाइगर के हमले में जान गंवाने वाले किसान मुंशीराम पुत्र सेमलाल के परिजनों से पलिया के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने मृतक की पत्नी अंगारा को अपनी ओर से पच्चीस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
Suzuki की Alto 800 ने मार्केट में मचाया धमाल, नए रूप रंग में लोगों की बनी पहली पसंद।
विधायक रोमी साहनी ने भरोसा दिलाया कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से चार लाख का मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से एक लाख की अतिरिक्त सहायता राशि दिलाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।
ज्ञात हो कि मुंशीराम खेत में काम करने गए थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
35 वर्ष पहले बुलेट बाइक की कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे, सालों पुराना बिल हुआ वायरल।।























