रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन अंतर्गत झंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में 10 वर्षीय मासूम गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना की मौत को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है।
दरअसल झंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में रविवार की दोपहर दो बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर केले के खेत में एक मासूम बच्चे का क्षतविक्षत शव मिला था। जिसको लेकर ग्रामीणों को शंका थी कि जंगली जानवर के हमले से मौत हुई होगी मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है और जब बच्चे का शव मिला था तब भी बच्चे के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस प्रकरण ने लोगों का ध्यान केंद्रित किया और इस प्रकरण की चर्चा क्षेत्र में हर एक की जुबां पर होने लगी। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और प्रकरण की जांच तेज कर दी है। मंगलवार को घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची और घटना स्थल की गहनता से जांच कर नमूने लिए।
जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से हुई उसका अंत इतना खौफनाक हुआ आखिर क्यों?
यह है पूरा मामला
बताते चलें कि शुक्रवार की दोपहर पचपेड़ी गांव निवासी मृतक गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना पुत्र मदारू गांव में बीडी पी रहा था तभी गांव के निवासी इकबाल ने उसे बीडी पीते हुए देख लिया और उसकी शिकायत उसके पिता से कर दी। नाराज पिता ने उसे घर बुलाया और उसे डांटने की बात कही जिससे डर के चलते दोपहर करीब 12:30 बजे मृतक मुन्ना घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिससे पुलिस और परिजन बालक की तलाश में जुटे हुए थे।
रविवार की दोपहर गांव के समीप केले के खेत में शौच करने गई एक महिला ने बच्चे का शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश तिवारी और झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने निघासन में विकास को दी नई दिशा।
























