लखनऊ: योगी सरकार ने शनिवार को यूपी में 6 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है उसमें आईएएस नागेन्द्र प्रताप को अहम जिम्मेदारी दी गई है उन्हें आगरा मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है वहीं आईएएस विवेक कुमार श्रीवास्तव को जनपद मऊ का सीडीओ नियुक्त किया गया है। आईएएस डॉ. पूजा गुप्ता को जनपद मथुरा का सीडीओ बनाया गया है।
आसमान से जमीन पर औंधे मुंह के बल गिरे सोने चांदी के भाव, जाने आज के ताजा भाव।।
आईएएस मनीष मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। आईएएस प्रशांत नागर को जनपद फिरोजाबाद का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस रणवीर प्रसाद को आयुक्त खाद्य-रसद उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नियुक्ति विभाग ने ट्रांसफर हुए सभी आईएएस अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है।
कभी सत्ता की सबसे मजबूत धुरी रहीं मायावती आज यूपी की राजनीति के हाशिये पर खड़ी, आखिर क्यों?
























