लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारी पर मीटर से छेड़छाड़ का आरोप, उपभोक्ता ने की शिकायत।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, January 24, 2026 8:11 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। विद्युत वितरण खंड-3, निघासन के अंतर्गत एक उपभोक्ता ने विभागीय कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायत में कहा गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना और सहमति के विद्युत मीटर से छेड़छाड़ की गई।
उपभोक्ता उषा दीक्षित पत्नी स्व. सुन्दर कुमार दीक्षित, निवासी निघासन ने बताया कि उनका विद्युत संयोजन संख्या 6834046000 है, जिसकी स्वीकृत भार क्षमता 2 केडब्ल्यू है। आरोप है कि इक्कीस जनवरी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे धीरज प्रजापति नामक व्यक्ति ने स्वयं को विभागीय कर्मचारी बताते हुए उनके परिसर में प्रवेश किया और बिना किसी सूचना के मीटर संख्या 1717124LR223256 की तार काट दी। इसके बाद मीटर बॉक्स की सील तोड़कर मीटर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

निघासन में रविवार को होगा उद्योग व्यापार मंडल व पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला।।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मीटर बॉक्स बदल दिया गया और नई सील लगाकर पुनः विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। जब इस कार्रवाई के संबंध में पहचान पत्र और किए गए कार्य का पंचनामा मांगा गया, तो कर्मचारियों ने पंचनामा बनाने की बात कहकर मौके से चले जाने का हवाला दिया, लेकिन अब तक पंचनामा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
उपभोक्ता ने विभाग से मांग की है कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा की गई पूरी कार्रवाई का पंचनामा उन्हें उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की विभागीय या कानूनी विसंगति उत्पन्न न हो।

बाघ का शिकार बने मासूम अराध्यम के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक रोमी साहनी, दी 50 हजार की आर्थिक मदद।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment