निघासन खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल निघासन एवं पत्रकार इलेवन निघासन के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला रविवार को प्रातः 11 बजे खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला कस्बे के जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन के खेल मैदान पर आयोजित होगा।
आखिर कौन है वरिष्ठ आईएएस पिंकी जोवेल जिनसे भ्रष्टाचारी थर-थर कांपते है !!
उद्योग व्यापार मंडल निघासन की टीम की कप्तानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी करेंगे, जबकि पत्रकार इलेवन की कमान वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत सिंह चानी संभालेंगे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राज्यपाल के आधिकारिक आवास “राजभवन” का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा राजभवन !!
आयोजकों के अनुसार यह मैच 12 ओवर का होगा, जिसमें खेल भावना, आपसी सौहार्द और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
गरीबी की मार और आर्थिक तंगी की वजह से मजबूर पिता, दो बेटों को खोने का गम और फिर बीमारी का दस्तक।।



























