आज का राशिफल
मेष: बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जो व्यापार में लाभदायक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढता से निर्णय लेकर कार्य करने चाहिए।
वृष: परिवारजन के साथ हंसी खुशी से दिन व्यतीत होगा। आपको आपकी संतान या भाई बहिन के भविष्य को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा।
मिथुन: नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यर्थ की बातों से बचें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। पिता व बुजूर्गों के आशीर्वाद से संपत्ति प्राप्त होने की संभावना। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे।
कर्क: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हों तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करें। आपके पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों पर गुरूजन की कृपा बनेंगी। वाहन सुख मिलेगा।
सिंह: सेहत का ध्यान रखें। खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही कडवाहट दूर होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा।
योगी सरकार की पहल से गन्ना मिलें हुई सक्रिय, किसानों को गेहूं बुवाई में मिलेगी राहत।।
कन्या: घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें, वरना चोरी का आशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों व भाईयों का सहयोग मिलेगा।
तुला: समस्याओं का समाधान होगा, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। अपनी बात मनवाने व सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना, समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक: विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति सजग रहें, सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग हैं, खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें।
धनु: रूका हुआ धन मिलने के आसार। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है, खानपान में नियंत्रण रखें। आर्थिक रूप से दिन मध्यम रहेगा। अधिकारी वर्ग से फायदा होगा, रुका हुआ काम बना लेंगे। स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
मकर: नियंत्रित वाणी के साथ रहें अन्यथा मानहानि या नुकसान उठाना पड सकता है। किसी महिला के सहयोग से भाग्योदय की संभावना। लेनदेन में सावधान रहें। घर की पैतृक संपत्ति के बंटवारे या अन्य समस्याओं को लेकर परिवार से चर्चा हो सकती है। फालतू खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद।
कुंभ: मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं, अधीनस्थ कार्य बिगाडने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे।
मीन: संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढ़ते संपर्क से लाभ होगा।
ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुआ हाथी, 15 घंटे तक दलदल में तड़पता रहा।









